top of page
Search

सर्व समाज महिला प्रकोष्ठ ने शुरू किया लड़कियों एवं महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

  • gkdewangan18
  • Apr 25
  • 2 min read

• अपनी रक्षा के लिए हर लड़की और महिला जरूर सीखे सेल्फ डिफेंस के गुर : सुमन देवांगन


• बेटियों और महिलाओं की सम्मान की रक्षा के लिए सर्व समाज संगठन हमेशा तैयार : मेघनाथ यादव


भिलाई (देवांगन जन न्यूज)। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की महिला प्रकोष्ठ ने देवांगन समाज के परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में लड़कियों एवं महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने की शुरुआत की।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका सुमन देवांगन ने कहा कि आए दिन लड़कियों एवं महिलाओं के प्रति लगातार हो रहे अपराध चिंतनीय एवं निंदनीय है। ऐसे समय में लड़कियों एवं महिलाओं सभी के स्वाभिमान एवं आत्मरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाना अतिआवश्यक हो गया है। अब लड़कियां जागरूक होकर आत्म रक्षा के गुर सीखने खुद आगे आ रही हैं।

देवांगन जन कल्याण समिति के सहयोग से परमेश्वरी भवन प्रगति नगर में आयोजित कार्यक्रम में मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक अभिषेक कुमार की टीम ने जूडो कराटे के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों में सेल्फ डिफेंस कैसे करें, इसका प्रदर्शन किया और आत्मरक्षा के गुर बताए। उन्होंने बताया कि कैसे एक पंच मारकर किसी बदमाश को चित्त किया जा सकता है। सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण के लिए उपस्थित लड़कियों एवं महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सभी ने इस पहल की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि परमेश्वरी भवन में देवांगन जन कल्याण समिति के सहयोग से अभिषेक मार्शल आर्ट एवं स्पोर्ट्स एकेडमी के द्वारा छोटे बच्चों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें अब लड़कियां एवं महिलाएं भी सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण लेंगी।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ की पहल सराहनीय है। ऐसे हर रचनात्मक गतिविधियों के लिए महिला प्रकोष्ठ को छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा बेटियों और महिलाओं की सम्मान की रक्षा के लिए सर्व समाज संगठन हमेशा तैयार है। संगठन के उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने सर्व समाज संगठन एवं महिला प्रकोष्ठ के उद्देश्यों, रचनात्मक गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका सुमन देवांगन, भिलाई अध्यक्ष रामदुलारी ताम्रकार, शकुंतला केसकर, कुमुद ताम्रकार, डिकेश्वरी पटेल, नीता देशमुख, पुष्पा यादव, अनिता वर्मा, भूमिका देवांगन, सुमित्रा देवांगन, चित्रेखा मानिकपुरी, सुमित्रा रात्रे, दामिनी, गायत्री, कल्पना, युवती हेमलता आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। महिला प्रकोष्ठ को समर्थन देने छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, उपाध्यक्ष गण संतकुमार केसकर, घनश्याम कुमार देवांगन, अनुरूप साहू, महासचिव लखनलाल साहू, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, प्रदेश संयोजक ब्रह्मदेव पटेल, मीडिया प्रभारी डॉ डीपी देशमुख, डॉ कृष्ण कुमार पाटिल, भानु प्रताप यादव, चंदूलाल मरकाम, विनोद देवांगन, गजेंद्र देवांगन, रामगोपाल देवांगन, रेशमलाल, टेसूराम, मंगतूराम, जगदीश मानिकपुरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे।

 
 
 

Comentários


©2024 Site owned by Dewangan Jan Kalyan Samiti, Bhilai Nagar

Site managed by Himanshu Infotech Group

bottom of page