top of page
Search

भिलाई -3 मंडल देवांगन समाज के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित : शत्रुघ्न देवांगन अध्यक्ष बने

  • gkdewangan18
  • May 4
  • 1 min read

• भिलाई -3 मंडल देवांगन समाज के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

• सामाजिक चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन सामाजिक एकता को दर्शाता है : पुरानिक राम देवांगन


भिलाई (देवांगन जन न्यूज)। नगर मंडल देवांगन समाज भिलाई -3 की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को परमेश्वरी भवन भिलाई -3 में संपन्न हुआ। शत्रुघ्न देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। दुर्ग जिला देवांगन समाज के देखरेख में संपन्न चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। समिति में बृजभूषण देवांगन सचिव, विकरेंद्र देवांगन कोषाध्यक्ष, सालिगराम देवांगन उपाध्यक्ष, मोहनलाल देवांगन सह-सचिव तथा रूपराम देवांगन एवं भगवती देवांगन कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव के पश्चात सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष पुरानिक देवांगन ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन सामाजिक एकता को दर्शाता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपस में तालमेल बनाकर सभी को साथ लेकर समाज के विकास हेतु मिलजुल कर कार्य करने की नसीहत दी।

चुनाव प्रक्रिया के संचालन हेतु जिला देवांगन समाज के कोषाध्यक्ष राजेंद्र लिमजे मुख्य चुनाव अधिकारी, प्रह्लाद देवांगन चुनाव अधिकारी, जगदीश देवांगन उप चुनाव अधिकारी, राजेश देवांगन एवं नारायण देवांगन सहायक चुनाव अधिकारी थे। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन सहित सभी सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।


 
 
 

Comments


©2024 Site owned by Dewangan Jan Kalyan Samiti, Bhilai Nagar

Site managed by Himanshu Infotech Group

bottom of page