top of page
Search

देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन 8 मार्च को

  • gkdewangan18
  • Mar 6
  • 1 min read
• महिलाओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक कार्यक्रम तथा विविध प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
• महिलाओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक कार्यक्रम तथा विविध प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

भिलाई (देवांगन जन न्यूज)। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के तत्वावधान में 8 मार्च को 3 बजे से परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने बताया कि श्रीमती सुमन देवांगन एवं श्रीमती कल्पना भानु देवांगन की अगुवाई में इस अवसर पर देवांगन समाज की महिलाओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक कार्यक्रम तथा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समारोह में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर एवं प्रगतिशील महिलाएं, महिलाओं की प्रगति में बाधक तत्व, रूढ़िवादी बेड़ियों एवं परंपराओं से मुक्ति , सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महिलाओं का योगदान आदि विषयों पर आमंत्रित अतिथि गण एवं महिलाएं अपने विचार व्यक्त करेंगी। इस अवसर पर महिलाओं पर केंद्रित रोचक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन होगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

समारोह में नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, आयुक्त मोनिका वर्मा, दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल, पूर्व महापौर निर्मला यादव आदि विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं।

 
 
 

Comments


©2024 Site owned by Dewangan Jan Kalyan Samiti, Bhilai Nagar

Site managed by Himanshu Infotech Group

bottom of page