top of page
Search

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के द्वारा राष्ट्रीय कुष्ठ जन जागरण पखवाड़ा का किया गया शुभारंभ

  • gkdewangan18
  • Jan 30
  • 2 min read

Updated: Jan 31


* छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के द्वारा राष्ट्रीय कुष्ठ जन जागरण पखवाड़ा का किया गया शुभारंभ

* कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हुए सम्मानित

• कुष्ठ रोग के प्रति आम लोगों की ग़लत धारणाओं एवं सोच को बदलना जरूरी : डॉ मंगलानी


भिलाई (देवांगन जन न्यूज)। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन दिवस के अवसर पर 30 जनवरी को छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के द्वारा पांच बिल्डिंग दुर्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में समारोह का आयोजन कर राष्ट्रीय कुष्ठ जन जागरण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त कुष्ठ अधिकारी एवं चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. पी. आर. मंगलानी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर कुष्ठ उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने एवं तात्कालीन राज्यपाल मो. शफी कुरैशी द्वारा पुरस्कृत रमेश साहू एवं घनश्याम कुमार देवांगन का विशेष सम्मान किया गया।

साथ ही कुष्ठ उन्मूलन राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान देने के लिए डॉ. पी. आर. मंगलानी, संगठन के अध्यक्ष मेघनाथ यादव एवं डॉ डी.पी. देशमुख का भी सम्मान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मेघनाथ यादव ने कहा कि कुष्ठ उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जन-जागरूकता अभियान चलाकर सहयोग करेंगे।

डॉ मंगलानी ने कहा कि कुष्ठ रोग के प्रति आम लोगों की ग़लत धारणाओं एवं सोच को बदलना जरूरी है। इसलिए आम जनता को जागरूक बनाने के लिए जन जागरण पखवाड़ा मनाया जाता है।

आयोजन में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों के कर्मठ व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के द्वारा बैनर एवं झंडियों के साथ कुष्ठ जन जागरूकता रैली निकालकर पदयात्रा की गई।

रैली में शामिल लोग भारत ने ठाना है, कुष्ठ रोग मिटाना है का नारे लगा रहे थे।

बताया गया कि कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़ा 30 जनवरी से 13 फरवरी तक मनाया जाएगा और इस बीच विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सभी ने अरपा पैरी के धार, राजकीय गीत का गायन किया। संगठन के द्वारा सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पुष्पाहार से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डॉ पी. आर. मंगलानी, संगठन के अध्यक्ष मेघनाथ यादव, उपाध्यक्ष एस. के. केसकर, घनश्याम कुमार देवांगन, अनुरूप साहू, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, मीडिया प्रभारी डॉ डी.पी. देशमुख, प्रदेश संयोजक ब्रह्म देव पटेल, कल्याण साहू, भिलाई अध्यक्ष चंदूलाल मरकाम, जिला अध्यक्ष डॉ आर. एल. साहू, भिलाई युवा अध्यक्ष शुभ्रकांत ताम्रकार, श्रीमती कुमुद ताम्रकार, श्रद्धा साहू, अंजू साहू, सीमा साहू, पुष्पा गुप्ता, कंचन ठाकुर, विद्यावती साहू, शेखर साहू, लेखराम साहू, कल्याण साहू, अनिल शुक्ला, महेंद्र चंद्राकर आदि सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुरूप साहू एवं आभार प्रदर्शन चंदूलाल मरकाम ने किया।


 
 
 

Comments


©2024 Site owned by Dewangan Jan Kalyan Samiti, Bhilai Nagar

Site managed by Himanshu Infotech Group

bottom of page