छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
- gkdewangan18
- Jan 11
- 2 min read
Updated: Jan 12
• डॉ. डी. पी. देशमुख बने प्रदेश मीडिया प्रभारी
• ब्रम्हदेव पटेल को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी
• सर्व समाज के बीच सामाजिक समरसता स्थापित कर सर्वांगीण विकास करना छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन का उद्देश्य : मेघनाथ यादव

भिलाई ( देवांगन जन न्यूज) । छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की महत्वपूर्ण बैठक 10 जनवरी को पांच बिल्डिंग, दुर्ग मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मेघनाथ यादव ने की। अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था छत्तीसगढ़ के सर्व समाज के बीच सामाजिक समरसता की स्थापना करना और आमजनों का सर्वांगीण विकास करना है। इस संदर्भ में दुर्ग जिले को केंद्र में रखकर जनहित कार्यो के लिए प्रारंभिक योजना तैयार की गई है और इस पर गंभीरता पूर्वक कार्य किया जा रहा है।
संगठन के महामंत्री लखन लाल साहू ने बैठक में जानकारी दी कि संगठन के उद्देश्यों के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न पदों पर जिम्मेदार लोगों की नियुक्तियां, सदस्यता अभियान चलाने, सहकारिता को प्रोत्साहित करने , स्वरोजगार हेतु उद्योग स्थापना आदि पर तत्परता से कार्य चल रहा है। इसी क्रम में फरवरी माह में संस्था का महासम्मेलन दुर्ग मे प्रस्तावित है, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा ने उपस्थित सदस्यों को कोष की जानकारी दी।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को बोलने का मौका दिया गया। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसका करतल ध्वनि से स्वागत किया।

बैठक में संस्था को मजबूती प्रदान करने हेतु विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई. इसके तहत डॉ.डी पी देशमुख को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व दी गई। ब्रह्म देव पटेल को प्रदेश संयोजक, भोला साहू को वैशालीनगर विधानसभा अध्यक्ष, राजेंद्र चंद्राकर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष, गुमेंद्र यादव को महामंत्री, डी. आर. साहू को सहसचिव के पद पर नियुक्त किया गया । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय एस के केशकर, घनश्याम कुमार देवांगन, प्रदेश महिला अध्यक्ष मधु गजपाल, भिलाई महिला अध्यक्ष रामदुलारी ताम्रकार, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष शिवप्रसाद चंद्रवंशी, अनुरूप साहू, चेलाराम यादव, किशन साहू, रामकृष्ण जयसिन्धु व बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश सलाहकार रमेश साहू ने किया।

Comments