top of page
Search

देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई द्वारा आयोजित देवी भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य नीलेश ने माता भगवती द्वारा ब्रम्हांड की रचना की कथा सुनाई

  • gkdewangan18
  • Apr 1
  • 2 min read
ree

• देवी भागवत कथा के आयोजन से पितरों को मुक्ति मिलती है : आचार्य नीलेश शर्मा

• श्रीमद् भगवत गीता में मनुष्य की हर समस्या का समाधान निहित है : आचार्य नीलेश शर्मा

ree

भिलाई (देवांगन जन न्यूज)। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई द्वारा परमेश्वरी मंदिर प्रगति नगर रिसाली में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास आचार्य डॉ नीलेश शर्मा जी ने श्रीकृष्ण चरित्र, देवी उत्पत्ति कथा, ब्रम्हांड की रचना एवं मां ब्रह्मचारिणी कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के आरंभ में मुख्य यजमान देवांगन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन एवं उनकी पत्नी सुमन देवांगन तथा अन्य पदाधिकारियों ने माता परमेश्वरी की विधिवत पूजा अर्चना की तथा कथा व्यास आचार्य डॉ नीलेश शर्मा महाराज एवं परायणकर्ता पंडितों का पुष्पाहार से स्वागत किया।

ree

आचार्य नीलेश शर्मा ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमद् भगवत गीता में मनुष्य की हर समस्या का समाधान निहित है। भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का ज्ञान आज भी प्रासंगिक है। इसलिए हर व्यक्ति को गीता पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि माता भगवती परमेश्वरी ही आदि शक्ति और पूर्ण ब्रह्म है। स्त्री-पुरुष एवं सभी जीवों की रचना कर सृष्टि की उत्पत्ति एवं संचालन कर्ता मां भगवती ही है। उसी ने त्रिदेव ब्रम्हा, विष्णु एवं शिव की रचना कर सृष्टि का जन्म, पालन एवं कल्याण (संहार) का चक्र बनाया।

ree

तीनों देव माता भगवती की ही आराधना करते हैं।

उन्होंने माता की ब्रम्हचारिणी रूप का वर्णन करते हुए विस्तार से जानकारी दी।

ree

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तन के साथ मन की शुद्धता भी रखनी चाहिए। जीवन की सार्थकता तभी है जब धन एवं शक्ति का सही उपयोग हो।

अकेले व्यक्ति की अपेक्षा समाज को सशक्त बनाना चाहिए। कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता समाज बड़ा होता है। सनातन परंपरा में जीवन का हर कार्य धार्मिक होता है।

ree

आज कथा स्थल पर भगवान राम एवं श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और उन्हें माखन मिश्री एवं पंजरी का भोग लगाया गया।

आचार्य ने आगे कहा कि देवी भागवत कथा कराने से पितरों को मुक्ति मिलती है। अपने पौराणिक परंपरा को अपनाकर हम अपना वर्तमान सुधार सकते हैं । कन्या पूजन सिर्फ नवरात्रि में ही नहीं हमेशा की जानी चाहिए। कन्या भी शक्ति का ही रूप है।

ree

परमेश्वरी मंदिर प्रगति नगर रिसाली में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन प्रतिदिन अपराह्न 3.30 बजे से हो रहा है। रात्रि में जसगीत एवं सेवा गीत की प्रस्तुति होती है।

ree

 
 
 

Comments


©2024 Site owned by Dewangan Jan Kalyan Samiti, Bhilai Nagar

Site managed by Himanshu Infotech Group

bottom of page